
RCB IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर बैंगलोर को क्वालिफायर-दो में राजस्थान रॉयल्स ने सात विकेट से हराया। इस हार के साथ ही RCB टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया। आईपीएल 2022 में आरसीबी की टीम ने टुकड़ों में बढ़िया प्रदर्शन किया। टीम एक साथ नहीं खेल सकी। आरसीबी के आईपीएल-2022 के फाइनल में नहीं पहुंचने के तीन बड़े कारण थे।
अच्छे खिलाड़ियों को टीम से किया गया रिहा
आरसीबी की टीम ने युजवेंद्र चहल तथा देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिससे टीम संयोजन प्रभावित हुआ। युजवेंद्र और देवदत्त को RR ने अपने खेमे में शामिल किया था। इन दोनों खिलाड़ियों ने आईपीएल-2022 में शानदार खेल दिखाया था। युजवेंद्र चहल ने आईपीएल-2022 के 16 मैचों में 26 विकेट लिए थे। चहल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमी खल रही थी। वहीं आरसीबी की टीम के लिए मोहम्मद सिराज का प्रदर्शन बेहद बेकार रहा।
फ्लॉप हुए सुपरस्टार खिलाड़ी
आरसीबी टीम के पूर्व कप्तान और स्टार धाकड़ खिलाड़ी विराट कोहली अपनी लय में बिल्कुल नहीं दिखे। उन्हें पूरे टूर्नामेंट में रन बनाने के लिए संघर्ष करते देखा गया। वहीं, खतरनाक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने टुकड़ों में बढ़िया प्रदर्शन किया। विराट कोहली ने आईपीएल सीजन 2022 में 341 रन बनाए थे। वहीं मैक्सवेल ने केवल 301 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों की खराब फॉर्म का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। जब ये दोनों बल्लेबाज जल्दी OUT होकर पवेलियन लौट गए, जिससे बाद के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ जाता।
आरसीबी ने एक भी खिताब नहीं जीता
आरसीबी की टीम ने अबतक आईपीएल में एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। पिछले 3 वर्ष से आरसीबी की टीम प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर रही है, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाई। इस बार आरसीबी की टीम की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथों में थी। टीम के कप्तान बदले, लेकिन किस्मत नहीं बदल सकी।