
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा का बड़ा विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मार्टिन गप्टिल ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा उलटफेर करते हुए हिटमैन शर्मा जैसे खतरनाक बल्लेबाज को पीछे छोड़ दिया है।
इस बल्लेबाज ने तोड़ा रोहित शर्मा का विश्वरिकॉर्ड
स्कॉटलैंड के खिलाफ फर्स्ट टी20 मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़कर मार्टिन गप्टिल T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। 35 वर्षीय गुप्टिल ने 31 बॉल में 40 रन बनाए और इस दौरान उन्होंने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए एक नए रिकॉर्ड हासिल किया।
T-20 में बनाया ये बड़ा उलटफेर
गुप्टिल के सलामी जोड़ीदार फिन एलन ने भी अपना फर्स्ट टी20 शतक बनाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने 56 गेंदों में 101 रन बनाए क्योंकि कीवी टीम ने पांच विकेट पर 225 रनों का विशाल स्कोर पोस्ट किया। जवाब में स्कॉटलैंड टीम आठ विकेट पर 157 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने 28 रन देकर चार एवं माइकल सेंटनर ने 23 रन देकर दो विकेट लिए।
विराट 2021 में T-20 में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने
अपनी पारी के दौरान, मार्टिन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3399 रन बनाए तथा रोहित शर्मा के 3389 रनों को पीछे छोड़ दिया। उनके बाद भारत के पूर्वकप्तान विराट कोहली (3308 रन), आयरलैंड के वनडे कप्तान पॉल स्टर्लिंग (2894 रन) और ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान आरोन फिंच (2855 रन) हैं। विराट 2021 में टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन बनाने वाले फर्स्ट बल्लेबाज बने।