Tuesday, May 23Beast News Media

संन्यास के तुरंत बाद कीरोन पोलार्ड की हुई आईपीएल में वापसी, मुंबई इंडियंस ने दी ये जिम्मेदारी

आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है। कई क्रिकेटरों ने यहां खेलकर अपना करियर बनाया है। क्रिकेटरों को आईपीएल में खेलकर पैसा एवं शोहरत दोनों मिलती है। आज (15 नवंबर को) इंडियन प्रीमियर लीग की सभी टीमों को खिलाड़ियों के रिटेंशन और रिलीज की लिस्ट बीसीसीआई को देनी है, लेकिन इससे पहले भी स्टार ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने संन्यास लेकर सबको चौंका दिया था, लेकिन उसके बाद ही अब कीरोन वापसी कर रहे हैं। मुंबई की टीम ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। आइए जानते हैं उसके बारे में।

कीरोन पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़े हुए हैं। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 13 सीजन खेलने के बाद संन्यास ले लिया, लेकिन अब MI ने उन्हें अपना बल्लेबाजी कोच बनाया है। इस बात की जानकारी खुद फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर दी है। पोलार्ड मुंबई के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं

कीरोन पोलार्ड हमेशा से ही अपनी विस्फोटक बेटिंग के लिए मशहूर रहे हैं. उन्होंने एक दशक से अधिक टाइम तक मुंबई इंडियंस के लिए फिनिशर की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने दम पर मुंबई को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भी टीम की जीत में अहम योगदान दिया है।मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार IPL का खिताब जीता है। इसमें पोलार्ड ने अहम भूमिका निभाई थी।

कीरोन पोलार्ड बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। उनके बल्ले से रन निकलना मुश्किल हो गया। इसी वजह से कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें आईपीएल 2022 के बीच में प्लेइंग ग्यारह से बाहर कर दिया था। उन्होंने आईपीएल के 189 मैचों में 3412 रन बनाए हैं, जिसमें सोलह अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, गेंद से कमाल करते हुए उन्होंने 69 विकेट भी चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *