
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को हरा दिया। पैट कमिंस की शानदार बल्लेबाजी ने MI को मात दी। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस को इस सीजन में 1 भी जीत नहीं मिली है।
मुंबई इंडियंस लगातार तीन मैच हार चुकी है और इस सीजन में अपनी फर्स्ट जीत का इंतजार कर रही है। मुंबई इंडियंस अंक तालिका में 9वें नंबर पर है जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद टीम (SRH) है। हालांकि आश्चर्यजनक बात यह है कि इस तरह के प्रदर्शन के बाद भी मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल में नंबर-1 टीम बनी हुई है।
ये है फेयरप्ले अवॉर्ड्स का पॉइंट टेबल। जहां मुंबई इंडियंस की टीम सबसे आगे चल रही है। मुंबई इंडियंस के तीन मैचों के बाद फेयरप्ले अंक-तालिका में 3 मैचों में 31 अंक हैं। दूसरे नंबर पर कोलकाता (KKR) है, जिसके चार मैचों में 40 अंक हैं। औसत के हिसाब से मुंबई नंबर-एक पर है।
आपको बता दें कि फेयरप्ले अवॉर्ड्स मैदान पर प्लेयर्स के व्यवहार, स्पोर्ट्समैनशिप के आधार पर तय किए जाते हैं और अंत में टॉप पर रहने वाली टीम को भी पुरस्कार दिया जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे अधिक बार यह पुरस्कार मिला है। मौजूदा लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स थर्ड नंबर पर चल रही है।
मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन की प्रारंभ काफी खराब रही है। मुंबई इंडियंस को अब तक दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता ने हराया है। हालांकि अभी यह सीजन की शुरुआत है, ऐसे में टीम के पास वापसी का मौका है।