Thursday, June 1Beast News Media

IPL 2022: टी20 वर्ल्ड कप के 2 दिग्गज IPL में हुए धराशायी, इस बार टीम से होंगे बाहर!

नई दिल्ली। भारतीय टीम को IPL के हर सीजन (IPL-2022) से युवा खिलाड़ी मिलते हैं। मौजूदा सीजन में भी कई युवा खिलाड़ियों ने अपने अच्छे प्रदर्शन से प्रभावित किया है। लेकिन पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे 2 दिग्गज खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में उनके लिए इस साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाना मुश्किल है। इसमें युवा विकेटकीपर व बल्लेबाज ईशान किशन और लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का नाम सबसे ऊपर है।

मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाले इशान किशन की वजह से सीनियर बैट्समैन शिखर धवन को पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए चुनी गई टीम में मौका नहीं मिला। लेकिन मौजूदा सीजन में जहां ईशान फ्लफ ही रहे हैं। वहीं शिखर ने कमाल का काम किया है। ईशान ने आठ पारियों में 29 की औसत से मात्र 199 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट केवल 108 है, जो टी20 के लिहाज से बढ़िया नहीं है। वह पिछली 6 पारियों में से पांच में 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

धवन ने बनाए हैं 300+ रन

शिखर धवन की बात करें तो उन्होंने मौजूदा सीजन 2022 में कमाल का प्रदर्शन किया है। वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े हैं। उन्होंने 8 इनिंगो में 43 की औसत से 302 रन बनाए हैं। 2 अर्धशतक भी जमाये हैं। स्ट्राइक रेट 132 का है। यानी रन और स्ट्राइक-रेट दोनों के मामले में ‘गब्बर’ धवन का रिकॉर्ड ईशान किशन से काफी बेहतर है। वहीं अगर लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की बात करें तो वह भी मौजूदा सीजन में फ्लॉप शो चल रहे हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल वरुण 8 मैचों में 62 की औसत से केवल चार विकेट ही ले पाए हैं। उनकी इकॉनमी 9 के आसपास है। वह किसी भी मैच में दो विकेट नहीं ले सके। युजवेंद्र चहल पिछले World Cup में टीम से बाहर हो गए थे। उन्होंने मौजूदा सीजन में बढ़िया प्रदर्शन किया है। चहल ने अब तक राजस्थान रॉयल्स (RR) की ओर से खेलते हुए आठ मैचों में 13 की औसत से 18 विकेट लिए हैं। यह उनके शानदार प्रदर्शन से समझा जा सकता है। उनकी इकॉनमी सात के आसपास है जो बहुत बढ़िया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *