सहवाग, सचिन, द्रविड़ जैसे दिग्गजों को आउट करने वाला गेंदबाज भूख हड़ताड़ पर, सड़क किनारे बैठकर मांग रहा इंसाफ
भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में इन दिनों कुछ भी सही नहीं चल रहा है। श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर बड़ा बवाल है। लोग सड़कों पर उतर रहे हैं और श्रीलंका सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि श्रीलंका में इमरजेंसी भी लगाई जा सकती है। अब इस विरोध में एक अनुभवी श्रीलंकाई क्रिकेटर भी उतर आया है।
भूख हड़ताल पर बैठे क्रिकेटर
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर धम्मिका प्रसाद ने शुक्रवार को देश के नेताओं से इस द्वीपीय-देश के लोगों के लिए न्याय की मांग की, जो ईस्टर के दिन मौजूदा आर्थिक संकट और आतंकी हमले के शिकार हुए थे। भूख हड़ताल शुरू कर दी। प्रसाद 2019 ईस्टर संडे बम-विस्फोट के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
श्रीलंका में बिगड़े हालात
वह राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के सचिवालय के पास गाले फेस एस्प्लांडे में राजपक्षे के खिलाफ-विरोध करने वाले एक ...