
इंडियन प्रीमियर लीग में हर साल हम दर्जनों खिलाड़ियों को 100 मीटर से ज्यादा लंबे छक्के लगाते हुए देखते हैं, लेकिन 2008 में सबसे लंबे छक्के जड़ने का रिकॉर्ड इस लीग में आज तक अटूट है। आईपीएल में सबसे लंबा छक्का मारने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एल्बी मोर्कल के नाम है, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 125 मीटर छक्का लगाया, जो IPL इतिहास में सबसे लंबा हिट है।
आज हम बात कर रहे हैं आईपीएल में सबसे लंबे छक्कों की क्योंकि इस लीग में टॉप-10 सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट में लियाम लिविंगस्टोन का नाम शामिल हो गया है। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने पंजाबकिंग्स के लिए 117 मीटर का छक्का लगाया, जो आईपीएल-2022 का अब तक का सबसे लंबा छक्का है। इसके साथ ही वह प्रीमियर लीग में सबसे लंबी हिट मारने के मामले में टॉप 10 में आ गए।
आईपीएल में सबसे लंबे छक्कों की लिस्ट में द्वितीय नंबर पर प्रवीण कुमार का नाम है, जिन्होंने 124 मीटर लंबा छक्का लगाया। वहीं, एडम गिलक्रिस्ट ने 122 मीटर की दूरी मारी। रॉबिन उथप्पा ने 120 मीटर का छक्का लगाया है, जबकि क्रिस गेल ने भी 119 मीटर का छक्का जड़ा है। छठे नंबर पर सिक्सर किंग युवराज सिंह का नाम है, जिन्होंने 119 मीटर लंबा छक्का लगाया। वहीं रॉस टेलर ने भी आईपीएल में इतना लंबा छक्का लगाया है। इनके अलावा 117-117 मीटर लंबा छक्का गौतम गंभीर, बेन कटिंग और अब लियाम लिविंगस्टोन ने लगाया है।
Longest Six in IPL History
खिलाड़ी छक्के की दूरी (मीटर में) साल
एल्बी मोर्केल 125मीटर 2008
प्रवीण कुमार 124 मीटर 2011
एडम गिलक्रिस्ट 122 मीटर 2011
रोबिन उथप्पा 120 मीटर 2010
क्रिस गेल 119 मीटर 2013
युवराज सिंह 119 मीटर 2009
रोस टेलर 119 मीटर 2008
बेन कटिंग 117 मीटर 2016
गौतम गंभीर 117 मीटर 2013
लियाम लिविंगस्टोन 117 मीटर 2022