Wednesday, May 31Beast News Media

वीडियो: विराट कोहली फिर से विवाद में फंसे, राष्ट्रगान के समय च्युइंग गम चबाते दिखे, भड़के फैंस ने लगाई क्लास

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान Virat Kohli एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे और लास्ट वनडे में उनकी एक गलती ने उनके आलोचकों और फैन्स को नाराज कर दिया। इसके बाद लोगों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से विराट के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

केपटाउन में मैच शुरू होने से प्रथम भारतीय राष्ट्रगान बज रहा था। इस दौरान सभी प्लयेर एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगान गाते दिखे जो ब्रॉडकास्टर के कैमरे में कैद हो गया। हालांकि इस दौरान विराट च्युइं-गम चबाते नजर आए। कैमरे के अलग-अलग एंगल से लिए गए शॉट में कोहली दो बार नजर आए और दोनों बार एक ही काम करते नजर आए। विराट की ये हरकत लोगों को कतई पसंद नहीं आई और वो उन्हें ट्रोल करने लगे।

विराट की इस हरकत का पूरा वीडियो सोशलमीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस और आलचोको अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *