
नई दिल्ली: भारत के लिए सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा तथा शिखर धवन ने शानदार पारियां खेले है। इन दोनों ने दुनियाभर के कोने-कोने में रन बनाए हैं। बड़े-बड़े गेंदबाजों ने उनकी बल्लेबाजी को देखकर दांतोंतले उंगलियां दबा ली हैं। रोहित-धवन ने अपने दम पर इंडिया टीम के लिए कई मैच जीते हैं। इन दोनों बैट्समैनों की उम्र भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहे दो खिलाड़ियों ने चयन कर्ताओं की टेंशन खत्म कर दी है। ये खिलाड़ी बन सकते हैं इंडिया के अगले रोहित-धवन।
ये खिलाड़ी बनेंगे इंडिया के अगले रोहित-धवन
भारतीय अंडर उन्नीस टीम के कप्तान यश धूल एक बहुत ही अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्हें हमेशा क्लासिक पारी खेलने केलिए जाना जाता है। वह हिटमैन शर्मा की तरह आक्रामक तरीके से कप्तानी भी करते हैं। यश धूल ने अंडर-19 विश्व कप में अब तक सिर्फ दो मैच खेले हैं और 102 रन बनाए हैं। यश धूल ने इस दौरान अर्धशतक भी लगाया है। अंडर 19 World Cup के दौरान यश धुल को कोरोना हो गया था। इसी कारण से वह लीग राउंड के 2 मैचों में तो नजर नहीं आए, लेकिन बांग्लादेश टीम के खिलाफ यश धूल ने शानदार वापसी किया। वहीं आईपीएल-2022 मेगा ऑक्शन में भी यश धूल का नाम है। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपये रखा गया है।
गब्बर की जिम्मेदारी संभाल सकता है यह खिलाड़ी
ओपनर बल्लेबाज हरनूर सिंह बिल्कुल शिखर धवन के अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। वह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी केलिए जाने जाते हैं। गेंदों को हिट करने की उनकी कला से हर कोई वाकिफ है। भारत की एशिया कप जीत में सलामी बेट्समैन हरनूर सिंह का यादगार प्रदर्शन रहा। सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह ने चार मैचों में 131 रन बनाए और वह टूर्नामेंट में द्वितीय सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। हरनूर का औसत 32.75 का रहा और उन्होंने Team India को अच्छी शुरुआत दी। उन्होंने अंडर 19 WC में अब तक 104 रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें आने वाले टाइम में इंडिया टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालते देखा जा सकता है।
सभांल सकते है ओपनिंग
सलामी बल्लेबाज हरनूर सिंह और कप्तान यश धूल अगर एक साथ बल्लेबाजी करते हैं तो उनकी जोड़ी बिल्कुल रोहित शर्मा और शिखर धवन की तरह दिखेगी। धुल और हरनूर में विकेट पर टिके रहने की बेहतरीन कला है। आने वाले समय में इन दोनों दमदार बल्लेबाजों को भारतीय टीम के लिए खेलते हुए देखा जा सकता है। उन पर निश्चित रूप से बीसीसीआई के मुख्य चयन कर्ताओं की नजर होगी।