
नई दिल्ली: आईपीएल-2022 बेहद धमाकेदार अंदाज में खेला जा रहा है। क्रिकेट फैंस को हर दिन रोमांचक मैच मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल एक ऐसी लीग है, जहां कई क्रिकेटरों ने खेलकर अपना करियर सेट किया है। आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग है। कमाल राशिद खान (KRK) बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर अपने रिव्यूज को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बॉलीवुड नहीं क्रिकेट प्लयेर पर निशाना साधा है। उन्होंने ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है।
कमाल खान ने की ये भविष्यवाणी
बॉलीवुड अभिनेता कमाल राशिद खान (केआरके) ने आईपीएल-2022 के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘दिल्ली कैपिटल्स IPL-2022 का खिताब नहीं जीत सकती, क्योंकि ऋषभ पंत काफी ड्रामा करते हैं। वह भी बिल्कुल विराट कोहली की तरह हैं। विराट हमेशा-ड्रामा करते हैं और कभी ट्रॉफी नहीं जीतते। ऋषभ पंत भी ऐसा ही करते हैं। खेलकूद में ड्रामा नहीं होता।
Team #DC can’t win #IPL2022 because of drama captain @RishabhPant17! He is another #ViratKohli𓃵! Virat Kohli always did drama and never win any trophy. #RishabhPant does the same. Sports main drama Nahi Chalta.
— KRK (@kamaalrkhan) April 3, 2022
RCB ने नहीं जीता खिताब
रॉयल्स चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। इस बार टीम की कमान फाफ डुप्लेसिस के हाथों में है। टीम की बल्लेबाजी दमदार नजर आ रही है। उनके पास विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और ग्लेन मैक्सवेल जैसे स्टार बल्लेबाज हैं, जो उन्हें इस बार खिताब की दहलीज तक ले जा सकते हैं। आरसीबी के पास मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल जैसे गेंदबाज हैं, जो किसी भी पिच पर विकेट ले सकते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के पास है युवा कप्तान
दिल्ली कैपिटल्स के पास ऋषभ पंत के रूप में एक युवा कप्तान है। पंत अभी 24 वर्ष के हैं। ऋषभ की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन 2021 में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। वह गेंदबाजी में काफी बदलाव करते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-2022 में अब तक दो मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में हार तथा एक में जीत मिली है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ करीबी मुकाबले में दिल्ली (DC) को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा।
गुजरात से हारी दिल्ली की टीम
आईपीएल 2022 के अपने फर्स्ट मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को मात दी थी। वहीं दूसरे मैच में गुजरात-टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मैच 7 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से खेलना है। लखनऊ टीम के कप्तान केएल राहुल हैं।