Thursday, June 1Beast News Media

रोहित शर्मा ने किया बड़ा कारनामा, महान क्रिकेटरों के लिस्ट में हुआ शामिल

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 रन पूरे कर लिए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल मैदान में खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट के दूसरे दिन रोहित ने यह उपलब्धि हासिल की। रोहित ने ये रन तीनों फॉर्मेट में बनाए हैं।

रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 रन का आंकड़ा छूने वाले भारत के आठवें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले सचिन, द्रविड़, विराट कोहली, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी, वीरेंद्र सहवाग और मोहम्मद अजहरुद्दीन 15 हजार से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बना चुके हैं।

रोहित शर्मा ने 397वीं पारी में 15 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। विराट कोहली ने महज 333 पारियों में 15,000 रन पूरे कर लिए थे। वहीं, सचिन की कुल 356 पारियां थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *