Monday, May 22Beast News Media

माही के Twitter Account से ट्विटर ने ब्लू टिक हटा लिया

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है। धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। वह ट्विटर पर भी काफी कम एक्टिव रहते हैं। उन्होंने आखिरी बार 8 जनवरी 2021 को ट्वीट किया था।

माना जा रहा है कि धोनी के ट्विटर पर कम एक्टिव होने के कारण उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है, इससे पहले भी ट्विटर ने ऐसा हरकत भारतीय वितमंत्री निर्मला सीतारमण का ट्विटर ब्लू टिक हटा दिया था।

महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा की। हालांकि, उन्होंने 20 अगस्त को ट्विटर के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धन्यवाद पत्र का जवाब दिया था। इसके बाद उन्होंने सितंबर में भारतीय वायुसेना को लेकर दो ट्वीट किए थे

8 जनवरी को उनका आखिरी ट्वीट उनके फार्म और जैविक खेती के बारे में था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक उन्होंने वजह जानने के लिए ट्विटर से संपर्क किया लेकिन उन्हें अभी भी जवाब का इंतजार है। ट्विटर हैंडल पर ब्लू टिक का मतलब है कि यह अकाउंट प्रामाणिक है। ट्विटर पर ब्लू टिक प्राप्त करने के लिए, व्यक्ति का खाता प्रामाणिक और सक्रिय होना चाहिए।

 

धोनी के ट्विटर पर 8.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पिछले साल 15 अगस्त को संन्यास लेने वाले धोनी आईपीएल 2021 में चेन्नई की अगुवाई करते नजर आए थे। आईपीएल 2021 का दूसरा चरण सितंबर में यूएई में शुरू हो रहा है। धोनी वहां एक्शन में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *