Thursday, June 1Beast News Media

धोनी ने बनाया था स्टार, विराट की कप्तानी में हुआ पूरी तरह चपोट ये खिलाड़ी

भारत के सबसे सफल कप्तान (MSDhoni)महेंद्र सिंह धोनी ने कई खिलाड़ियों का करियर बनाकर किस्मत चमकाया। लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में उन खिलाड़ियों को ज्यादा मौके नहीं मिल सके।

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की गिनती दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में होती है। धोनी ने भारत को दो बार विश्व चैंपियन बनाया। धोनी की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में अपना नाम बनाया। लेकिन विराट कोहली की कप्तानी ने धोनी की कप्तानी में चमकने वाले कई क्रिकेटरों के करियर पर ब्रेक लगा दिया।

सीमित ओवरों में खत्म हुआ इस खिलाड़ी का करियर

टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन मौजूदा समय के बेहतरीन स्पिन गेंदबाज हैं। मौजूदा समय में दुनिया का कोई भी गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के करीब भी नहीं है। लेकिन जब सीमित ओवरों के क्रिकेट की बात आती है तो कई लोगों को यह याद भी नहीं होगा कि अश्विन आखिरी बार टीम में कब खेले थे। आपको बता दें कि अश्विन ने आखिरी बार 2017 में भारत के लिए सीमित ओवरों का मैच खेला था। जिस तरह से टीम में हर जगह खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा है, ऐसा नहीं लगता कि अश्विन फिर से सीमित ओवरों के क्रिकेट में नजर आएंगे।

धोनी की कप्तानी में अश्विन थे स्टार

महेंद्र सिंह धोनी ही थे जिन्होंने रविचंद्रन अश्विन का करियर बनाया। धोनी ने सबसे पहले अश्विन को अपनी आईपीएल टीम सीएसके में लगातार मौके दिए। इसके बाद उन्हें टीम इंडिया में भी एंट्री मिल गई। अश्विन ने धोनी की कप्तानी में हर फॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया था। अश्विन ने माही के नेतृत्व में 78 एकदिवसीय मैचों में 105 विकेट और 42 टी 20 आई में 49 विकेट लिए। लेकिन कोहली के कप्तानी में आते ही अश्विन के सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ग्रहण लग गया है।

ये खिलाड़ी हैं कोहली की पसंद

इसमें कोई शक नहीं कि अश्विन कप्तान कोहली की टेस्ट टीम के मुख्य हथियार हैं और उन्होंने टीम इंडिया को बड़े मैचों में जीत दिलाई है। लेकिन वनडे और टी20 टीम में कोहली अश्विन को अपनी टीम में जगह देना पसंद नहीं करते। कोहली अश्विन की जगह युवा स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव को अपनी टीम में रखना पसंद करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *