
महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ से पहले अभ्यास शुरू कर दिया है और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है, जिसमें वह तूफान की बात कर रहे हैं. जानिए क्या है मामला?
नई दिल्ली। 19 सितंबर… क्रिकेट फैंस को इस तारीख का बेसब्री से इंतजार है। क्योंकि इसी दिन दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का दूसरा हाफ एक बार फिर शुरू हो रहा है। जी हां, बात आईपीएल 2021 (IPL 2021) की है जिसे कोरोना वायरस के चलते 29 मैचों के बाद ही टालना पड़ा था लेकिन अब इसका सेकेंड हाफ यूएई में शुरू होने जा रहा है।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम यूएई पहुंच चुकी है। सबसे पहले चेन्नई ने दुबई में अभ्यास शुरू किया और कप्तान धोनी (MS Dhoni) ने भी गुरुवार को बल्लेबाजी अभ्यास किया. लेकिन अब धोनी (MS Dhoni IPL Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ से पहले आने वाले तूफान की बात कर रहे हैं
दरअसल, टूर्नामेंट के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने आईपीएल 2021 के सेकेंड हाफ का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें धोनी का शानदार अंदाज देखने को मिला है। धोनी पहले भी इसमें कलरफुल कपड़े कर चुके हैं और उनके बाल भी अलग-अलग कलर के हैं। धोनी का ये वीडियो वाकई कमाल का है क्योंकि आम जिंदगी में वह काफी शांत इंसान हैं लेकिन इसमें वह बेहद कूल जोश वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं।
पहला हाफ है झांकी, असली पिक्चर अभी बाकी है!
धोनी इस वीडियो में कह रहे हैं, ‘मेहरबान-साहेबन, आईपीएल की तारीफ। बाल पहलवान। दूसरे हाफ की आंधी इंटरवल के बाद आएगी। ड्रामा है, सस्पेंस है, क्लाइमेक्स है। गब्बर है, हिटमैन है, हेलिकॉप्टर टेकऑफ़ है। राजा है, प्लेऑफ है, सुपरओवर है। पहला हाफ महज झांकी है, आईपीएल के दूसरे हाफ की असली तस्वीर बाकी है।
🎺🎺🎺 – #VIVOIPL 2021 is BACK and ready to hit your screens once again!
Time to find out how this blockbuster season concludes, ‘coz #AsliPictureAbhiBaakiHai!
Starts Sep 19 | @StarSportsIndia & @DisneyPlusHS pic.twitter.com/4D8p7nxlJL
— IndianPremierLeague (@IPL) August 20, 2021
आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के आखिरी ऐड में धोनी ने कमाल की एक्टिंग की थी। धोनी संन्यासी बन गए थे जिसमें वह लोगों को रोहित-विराट जैसे खिलाड़ियों के बारे में बता रहे थे। धोनी ने एक बार फिर आईपीएल के विज्ञापन में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। वैसे उनके फैंस को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो वह 7 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है। 19 सितंबर को चेन्नई की टीम का सामना गत चैंपियन मुंबई इंडियंस से होने जा रहा है.