
IPL 2022: भारतीय क्रिकेट टीम इस साल के अंत में टी20 वर्ल्डकप खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया जाएगी। ऐसे में आईपीएल-2022 भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है। इस सीजन में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के पास भी टीम में जगह बनाने का मौका होगा, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। आईपीएल-2022 में टीम इंडिया की सबसे बड़ी मैच विजेता टीम लगातार फ्लॉप हो रही है। फॉर्म में इस खिलाड़ी की नाकामी इंडिया टीम के लिए बड़ी समस्या बन सकती है।
सबसे बड़ा मैच विजेता लगातार फ्लॉप
मुंबई इंडियंस आईपीएल-2022 में प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम है। टीम के इस प्रदर्शन के पीछे कप्तान रोहित शर्मा का खराब फॉर्म सबसे बड़ा वजह है। रोहित शर्मा आईपीएल 2022 में लगातार फ्लॉप चल रहे हैं। उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय क्रिकेट की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। रोहित शर्मा Team India के कप्तान होने के साथ-साथ सबसे बड़े मैच विजेता भी हैं, उनका खराब फॉर्म आने वाले बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा का पर्दशन
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन में अब तक एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है। वह लगातार बड़ी पारियां खेलने में असफल ही रहे हैं। आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा ने 11 मैचों में 18.18 की औसत से मात्र 200 रन बनाए हैं। यह हिटमैन का आईपीएल इतिहास का सबसे खराब औसत है। इस सीजन में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर केवल 43 रन रहा है।
पहली बार 1 सीजन में 9 हार
रोहित के साथ मुंबई इंडियंस भी इस सीजन अपने आईपीएल इतिहास के सबसे खराब व बुरे प्रदर्शन से जूझ रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सोमवार को खेले गए मैच में एमआई टीम को 52 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में यह उनकी नौवीं हार थी। आईपीएल में यह प्रथम मौका है जब मुंबई इंडियंस को एक ही सीजन में 9 मैच हारे हैं।