
तारीख थी आज यानि 12 दिसंबर। सर्वाधिक छक्कों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल थे। और, इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाले क्रिस गेल भी थे। यानी छक्कों के खेल में क्रिस का मुकाबला गेल से ही था। 12 दिसंबर 2017 को उन्होंने 4 वर्ष पहले यानी वर्ष 2013 में बनी एक टी-20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा था।
जिसे वर्ष ने ढाका में डायनामाइट्स के खिलाफ रंगपुर राइडर्स के लिए खेलते हुए एक टी-20 पारी में अठारह छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया। इस दौरान क्रिस ने 69 गेंदों पर नाबाद 146 रन की पारी खेली, जिसमें 18 छक्कों के अलावा पांच चौके शामिल थे।
क्रिस के नाम पहले दर्ज किया गया विश्व रिकॉर्ड 17 छक्कों का था, जो उन्होंने बैंगलोर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलते हुए पुणे वारियर्स के खिलाफ बनाया था। क्रिस गेल ने इसके बाद 66 गेंदों में नाबाद 175 रन की पारी खेली, जो टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड भी है। इस दौरान गेल ने 17 छक्कों के अलावा 13 चौके लगाए थे.
एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में गेल के बाद इंडिया टीम के बल्लेबाज पुनीत बिष्ट का नाम आता है। पुनीत ने यह कारनामा इसी साल जनवरी में मेघालय के लिए खेलते हुए मिजोरम के खिलाफ किया था। पुनीत बिष्ट ने 51 गेंदों में नाबाद 146 रन की पारी खेली, जिसमें 17 छक्कों के अलावा छह चौके शामिल थे।
एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर इंग्लैंड के ग्राहम नेपियर, श्रीलंका के दासुन शंका और अफगानिस्तान के जजई हैं। नेपियर ने यह कारनामा 2008 में, शंका ने 2016 में और जजई ने साल 2019 में किया था।
एक टी-20 पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल एक बार फिर पंद्रह छक्कों के साथ पांचवे स्थान पर हैं। उन्होंने केंट के खिलाफ समरसेट की ओर से खेलते हुए यह कारनामा किया।