Wednesday, May 31Beast News Media

क्या रोहित शर्मा तोड़ेंगे विराट कोहली का सपना! आरसीबी का प्लेऑफ में पहुंचना मुंबई इंडियंस के हाथ में

गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग-2022 के प्ले-ऑफ के लिए अपना टिकट काट लिया है और बाकी तीन स्थानों के लिए 4 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 13-13 मैच खेलने के बाद 14-14 अंक हैं, लेकिन उनके नेट रन-रेट में आसमान जमीन का अंतर है। दिल्ली कैपिटल्स का नेट रन रेट +0.255 है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स का -0.323 है। अब ऐसे में RCB की किस्मत का फैसला न सिर्फ उनके हाथों में बल्कि मुंबई इंडियंस (MI) के हाथों में भी होगा। आइए समझते हैं क्या है पूरा गणित-

13-13 मैचों के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर और पंजाब किंग्स के खाते में 12-12 अंक हैं। अगर दोनों अपने आखिरी के मैच जीत जाते हैं और आरसीबी और दिल्ली कैपिटल दोनों अपने आखिरी मैच हार जाते हैं, तो उनमें से केवल एक के पास प्ले-ऑफ में पहुंचने का मौका होगा।

आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किसी भी हाल में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतना होगा, लेकिन उसके बाद भी उनका प्लेऑफ टिकट पक्का नहीं होगा। गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच मैच 19 मई को खेला जाना है। इस मैच के बाद RCB को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मई को होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। अगर दिल्ली कैपिटल्स जीत जाती है तो बेंगलोर और विराट कोहली का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ़ में पहुंचने के लिए क्या करना होगा?

अगर दिल्ली कैपिटल्स आखिरी लीग मैच जीत जाती है तो उसके खाते में कुल 16 अंक हो जाएंगे। ऐसे में बेहतर नेट्रेट के हिसाब से वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *