
नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वर्ष 2011 में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। 1983 के बाद यह भारत की फर्स्ट विश्व जीत थी। इस जीत का श्रेय आज भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ही दिया जाता है। टूर्नामेंट के फाइनल मैच में धोनी ने भारतीय टीम को कप जीतने के लिए 91 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली। लेकिन कई दिग्गज इस बात से नाराज हो जाते हैं कि एम एस धोनी की जगह वर्ल्डकप जीत का श्रेय पूरी टीम को दिया जाना चाहिए था।
हरभजन का धोनी पर हमला
भारत की वर्ल्ड कप जीत में नायक रहे हरभजन सिंह ने भी कुछ ऐसा ही रिएक्शन दिया है। हरभजन फिलहाल आईपीएल-2022 में कमेंट्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। धोनी को वर्ल्डकप का श्रेय दिए जाने पर दिग्गज खिलाड़ी अक्सर भड़क जाते हैं। खासकर पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस मामले पर काफी विरोध किया। अब हरभजन सिंह ने भी ऐसा बयान दिया है जो माही के फैंस को शायद पसंद न आए।
‘बाकी 10 लस्सी पीने गए थे’
धोनी को लेकर हरभजन ने एकबार फिर बड़ा बयान दिया है. एक आईपीएल मैच में बातचीत के दौरान हरभजन ने कहा, ‘जब ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप जीतता है तो हेडिंग आती है कि ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड-कप जीता, लेकिन जब इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता तो हेडिंग आती है कि महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप जीत लिया। तो बाकी 10 वहां लस्सी पीने गए? बाकी 10 ने क्या किया? गौतम गंभीर ने क्या किया?
— Bleh (@rishabh2209420) April 10, 2022
2011 में रचा गया इतिहास
2011 World Cup का फाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। जहां भारत ने श्रीलंका को हराकर कई मिथक तोड़े। यह विश्व कप जीतने वाली फर्स्ट मेजबान टीम बनी। इससे पहले किसी भी टीम ने अपने सरजमीं धरती पर विश्व कप नहीं जीता था। टीम इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए चैम्पियन बनने वाली थर्ड टीम बनी। इससे पहले विश्व कप के इतिहास में ऐसा सिर्फ दो बार हुआ था। लेकिन लगातार दूसरी बार फाइनल खेल रही श्रीलंकाई को भारत ने 10 गेंद शेष रहते 6 विकेट से हरा दिया।