
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2022) ने अब तक कई यंग क्रिकेटरों को बड़ी पहचान दिलाई है। कई खिलाड़ी आईपीएल खेलकर नेश टीम का हिस्सा बने। लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी भी थे जो आईपीएल में सुनामी बनकर तो आए और फिर गुमनामी में खो गए। यहां बात हो रही है भारतीय खिलाड़ी पॉल वाल्थाटी की। पॉल वाल्थाटी का जन्म 7 दिसंबर 1983 को मुंबई में हुआ था। जो आईपीएल 2011 में जबरदस्त इनिंग खेलकर सुर्खियों में आए थे। लेकिन उसके बाद गुमनामी में खो गए।
पॉल वाल्थाटी ने महेंद्र सिंह धोनी की सीएसके के खिलाफ खेली तूफानी पारी
पॉल वाल्थाटी का आईपीएल सफर बहुत छोटा था। उन्होंने 23 अप्रैल 2009 को अपना इंडियन प्रीमियर लीग डेब्यू किया और 19 अप्रैल 2013 को बाहर हो गए। इस दौरान उन्होंने 23 मैच खेले, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक की मदद से 505 रन और 7 विकेट लिए। पॉल वाल्थाटी ने 13 अप्रैल 2013 को सीएसके के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में तूफानी पारी खेली थी। जिसके बाद हर जगह उनकी चर्चा हो रही थी।
पॉल वाल्थैटी ने मात्र 63 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाकर धोनी की CSK टीम को 6 विकेट से हरा दिया था। पॉल वाल्थाटी ने अपने शतक के दौरान दो छक्के और 19 चौके लगाए थे। वाल्थाटी ने महज 52 बॉल में अपना शतक पूरा किया था। लेकिन उस पारी के बाद वह कहा गुमनामी में खो गए। पॉल वाल्थाटी ने आखिरी बार मैच 19 अप्रैल 2013 को आईपीएल खेला था, जिसमें उन्होंने 17 गेंदों में मात्र 6 रन बनाए थे।
हुनर होने के बावजूद किस्मत ने पॉल वाल्थाटी का साथ नहीं दिया
पॉल वाल्थैटी के पास हुनर की कोई कमी नहीं थी, लेकिन भाग्य ने उनके साथ गंदा मजाक किया। पॉल वाल्थाटी ने जब भी अपना खेल दिखाया, किस्मत ने उनका-साथ नहीं दिया। 2009 में, उन्हें अंडर -19 विश्वकप टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्हें एक-आंख में चोट लग गई थी। फिर कलाई में गांठ के कारण उन्हें IPL से बाहर होना पड़ा था।
पॉल वाल्थाटी 28 वर्ष की उम्र में क्रिकेट से गायब हो गए
प्रतिभा होने के बावजूद पॉल वाल्थैटी को 28 वर्ष की उम्र में ही क्रिकेट से दूरी बनानी पड़ी थी। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में उन्होंने बताया था कि चोट के-कारण इतना दर्द होता था कि वह अपना बल्ला भी नहीं उठा पाते थे। रिपोर्ट के मुताबिक पॉल वाल्थैटी फिलहाल एयर इंडिया में कार्यरत हैं और मुंबई में युवा-क्रिकेटरों को ट्रेनिंग भी दे रहे हैं।